╭─❀⊰ प्रमुख देशाें की संसद के नाम
╨────────────────━❥
✺ मिस्र ➠ पीपुल्स असेम्बली
✺ पाकिस्तान ➠ नेशनल असेम्बली
✺ जर्मनी ➠ बुंडस्टैग
✺ यु एस ए ➠ कांग्रेस
✺ बांग्लादेश ➠ जातीय संसद
✺ इजरायल ➠ नेसेट
✺ जापान ➠ ङायट
✺ मालदीव ➠ मजलिस
✺ आस्ट्रेलिया ➠ संघीय संसद
✺ स्पेन ➠ कोर्टेस
✺ नेपाल ➠ राष्ट्रीय पंचायत
✺ रूस ➠ ड्यूमा
✺ चीन ➠ नेशनल पीपुल्स कांग्रेस
✺ फ़्रांस ➠ नेशनल असेम्बली
✺ ईरान ➠ मजलिस
✺ मलेशिया ➠ दीवान निगारा
✺ अफगानिस्तान ➠ शूरा
✺ तुर्की ➠ ग्रैंड नेशनल असेम्बली
✺ पोलेंड ➠ सेज्म
✺ मंगोलिया ➠ खुराल
✺ डेनमार्क ➠ फोल्केटिंग
✺ स्विटजरलेंड ➠ फेडरल असेम्बली
✺ नीदरलैंड ➠ स्टेट जनरल
✺ ब्राजील ➠ राष्ट्रीय कांग्रेस
✺ इटली ➠ सीनेट
✺ कुवैत ➠ नेशनल असेंबली
✺ सऊदी अरब ➠ मजलिस अल शूरा
●▬▬▬▬▬⚜۩۩⚜▬▬▬▬●
नाम ऋतुराज गायकवाड... काम... एक ओवर में 7 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज...!
अंकित राजपूत, शिवम मावी, करण शर्मा और कार्तिक त्यागी जैसे 4 आईपीएल के स्टार गेंदबाज उत्तर प्रदेश के पास मौजूद थे। ऋतुराज बतौर ओपनर आए थे और उन्होंने इन तमाम गेंदबाजों का डटकर सामना किया। देखते देखते 150 रन भी पूरे कर लिए। गेंदबाजी की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि ऋतुराज के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना सका। अंकित बावने और अजीम काजी ने 37-37 रन बनाए। यहां से दरकार थी एक स्ट्रांग फिनिश की। उत्तर प्रदेश के कप्तान ने 48वें ओवर के लिए स्पिनर शिवा पर भरोसा जताया, जिन्होंने 8 ओवरों में केवल 45 रन दिए थे। सेट बल्लेबाज ऋतुराज के सामने स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर पर दांव?
शिवा ने अपनी गेंदबाजी में तमाम वेरिएशन ट्राई किए लेकिन ऋतुराज सोच कर आए थे, जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। बीच में एक नो बॉल और उस पर भी छक्का। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ऋतुराज 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऋतुराज ने अपनी पारी में 159 गेंदों पर 220* रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 16 गगनचुंबी छक्के जमाए। पिछले 8 विजय हजारे मुकाबलों में यह ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से आने वाला सातवां शतक है। इन पारियों में 5 शतक और 1 दोहरा शतक शामिल है।