राजस्थान के गोपालगढ़ भरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला घाट में का गांव से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। घाटमीका गांव के दो नौजवान युवकों की जली हुई बॉडी मिलने पर क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। यह दोनों युवक 2 दिनों से लापता थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इन दोनों युवकों को गौ तस्करी के शक में हरियाणा के बजरंग दल और गौ रक्षक दल के सदस्यों के द्वारा अपहरण किया गया था। परिजनों का कहना है की मोनू मानेसर की देखरेख में यह अपहरण हुआ। परिजन पुलिस के पास भी एफआईआर कराने गए थे शुरू में तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से ही मना कर दिया। मगर बाद में एफआईआर दर्ज कर कर कार्यवाही शुरू की थी। आज इन दोनों युवकों की जली हुई गाड़ी में लाश मिली है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अशांति के बादल मंडराने लगे हैं। क्योंकि यह पहली घटना नहीं है जब मेवात क्षेत्र में गौ रक्षा के नाम पर इस तरह की घटना सामने आए हो। मेवात क्षेत्र में आए दिन गौ रक्षक दल और बजरंग दल हथियारों से लैस घूमते रहते हैं। आपको ज्ञात हो की जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी जिसमें वारिस नामक युवक को गोरक्षक दल वालों पर मारने के आरोप लगे थे। मरने से पहले वारिस नामक युवक भी मोनू मानेसर नहीं पकड़ा था और इसे भी गौ तस्करी के आरोप में ही पकड़ा गया था।
#justice_for_nasir_junaid
कम से कम इतना तो लिख दो...
अस्सलाम वालेकुम With Tarif Aziz